Investor Frequently Asked Questions (FAQ)
नहीं। कंपनी निवेशकों द्वारा जमा की गई राशि से इनकार नहीं कर रही है। वर्तमान वित्तीय एवं परिचालन परिस्थितियों के कारण भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हुई है।
पूर्व में दिए गए ऋणों की वसूली अपेक्षित समय पर नहीं हो पा रही है, तथा परिचालन संसाधनों की उपलब्धता सीमित होने के कारण कंपनी की Liquidity / Cash Flow प्रभावित हुई है।
भुगतान प्रक्रिया ऋण-वसूली की प्रगति एवं वास्तविक वित्तीय स्थिति के अनुसार चरणबद्ध रूप से आगे बढ़ेगी। वर्तमान में कोई निश्चित तारीख या समय-सीमा निर्धारित नहीं है।
नहीं। वर्तमान में कंपनी द्वारा कोई Cheque, Post-Dated Cheque अथवा Negotiable Instrument जारी नहीं किया जा रहा है।
हाँ। सभी निवेशकों के साथ समान एवं अनुपातिक (Proportionate) व्यवहार किया जाएगा, जैसा कि कानून एवं उपलब्ध परिस्थितियों में संभव होगा।
हाँ। कंपनी द्वारा ऋणधारकों के विरुद्ध वसूली प्रक्रिया प्रचलित है, जिसका संक्षिप्त विवरण Recovery Actions पेज पर उपलब्ध है।
प्रत्येक निवेशक अपने वैधानिक अधिकारों के अंतर्गत स्वतंत्र है। कंपनी कानून के अनुरूप समाधान हेतु सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।
आधिकारिक संपर्क विवरण Contact पेज पर उपलब्ध है। कृपया कार्यालय में केवल पूर्व अपॉइंटमेंट के बाद ही विजिट करें।